1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. upasana singh deepak qazir controversy viral video

उपासना सिंह और दीपक काजिर केजरीवाल के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Upasana Singh
एक्ट्रेस और CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने सीनियर एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल पर बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। 26 जनवरी पर एक इवेंट में दोनों के बीच बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई की इवेंट में एक्टर्स के बीच तेज झड़प हो गई। 
 
सोशल मीडिया पर उपासना और दीपक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में उपासना सिंह माइक पर भाषण देती दिख रही हैं। उनके साथ उन्य एक्टर्स भी खड़े हैं। तभी दीपक काजिर एक्ट्रेस को बीच में रोकते हैं। इस पर उपासना कहती हैं कि वह बात कर रही हैं। 
 
इसके बाद दीपक तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मैडम, मैडम एक मिनट। आप बात नहीं करेंगी।' इस पर उपासना गुस्से में कहती हैं, 'मैं अभी बोल रही हूं।' इसके बाद वहीं माइक को लेकर झुमाझटकी हो जाती है। वही कई लोग दीपक को शांत करवाते दिखते हैं। 
 
इसके बाद उपासना ने दीपक से आमने-सामने बात की और पूछा, 'बताइए मैं कौन हूं? CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हूं।' दीपक कहते हैं, 'मैं यहां का वाइस प्रेसिडेंट था।' तो एक्ट्रेस बोलीं, 'था...।' उपासना आरोप लगाती है कि 'इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा थप्पड़ और घूसों से। और ये लेडीज के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।' 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मां बहन' में तृप्ति डिमरी का कॉमिक अंदाज दर्शकों को आ रहा पसंद, फैंस ने बताया आजकल की स्मिता पाटिल