शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kapil Sharma Sharp Jibe at Lawrence Bishnoi gang at event
Last Modified: बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (12:04 IST)

कपिल शर्मा ने कसा लॉरेंस बिश्नोई पर तंज! कहा- गैंगस्टर भी पीछे लगे हैं...

Kapil Sharma Lawrence Bishnoi
फेमस कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। बीते कुछ समय से कपिल गैंगस्टर्स के निशाने पर है। कनाड़ा स्थित उनके कैफे पर कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। वहीं अब कपिल शर्मा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर कमेंट कया है। 
 
हाल ही में नेटफ्लिक्स के एक इवेंट में नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल ने कपिल से कहा, 'हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत समय से आप पर है, कपिल। उम्मीद है 11 मुल्कों की पुलिस की नजर आप पर न हो। 
 
इस पर कपिल शर्मा ने मजाकियां अंदाज में कहा, 'एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी आजकल लगे हुए हैं। पता नहीं सबको क्या मिल रहा है। लोगों को अपनी जिंदगी एंन्जॉय करने नहीं मिल रही है।' इसे बोलकर कपिल वो जोर से हंसने लगे। फिर तुरंत मीडिया से कहा- इस बात को काट देना। 
 
कपिल के इस कमेंट को यूजर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्ट करके देख रहे हैं। क्योंकि इस गैंग ने उनके कनाडा स्थित कैफे पर पिछले दिनों फायरिंग की थी। खबरों के अनुसार, बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया था कि कपिल की सलमान खान से करीबी उन्हें नागवार गुजर रही है।
 
धमकियों और विवादों के बीच, कपिल शर्मा अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। नेटफ्लिक्स ने साल 2026 के लिए उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। वह अपने हिट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवा सीजन लेकर आ रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एयरपोर्ट पर ब्लश करते हुए दिया ये रिएक्शन!