1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika madanna vijay deverakonda marriage rumors actress viral reaction
Last Modified: बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (12:31 IST)

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एयरपोर्ट पर ब्लश करते हुए दिया ये रिएक्शन!

Rashmika Mandanna
बॉलीवुड और टॉलीवुड के गलियारों में लंबे समय से एक ही सवाल गूंज रहा है- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी कब कर रहे हैं? ये इस समय सोशल मीडिया पर सबसे हॉट टॉपिक है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रश्मिका और विजय 2 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 
 
अब खबरें आ रही है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं। रश्मिका के लेटेस्ट रिएक्शन ने इस बात को और पक्का कर दिया है। हाल ही में रश्‍मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। 
 
इस दौरान पैपराजी रश्मिका को बधाई देते भी नजर आए। इसपर एक्ट्रेस ने हैरानी जताते हुए पूछा कि किस बात की बधाई? तब पैपराजी ने कहा, 'शादी की, 26 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं।' यह सुनकर रश्मिका ने ना ही मना किया और ना ही हामी भरी। रश्‍मिका मुस्कुराकर वहां से चली गईं। 
 
रश्मिका का यह 'ब्लशिंग' अंदाज फैंस के लिए किसी आधिकारिक पुष्टि से कम नहीं है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी 2026 को तय हुई है। यह एक 'डेस्टिनेशन वेडिंग' होने वाली है, जिसके लिए राजस्थान के उदयपुर के एक आलीशान हेरिटेज पैलेस को चुना गया है। 
 

सीक्रेट सगाई से शादी तक का सफर

खबरों की मानें तो रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में विजय के हैदराबाद स्थित आवास पर एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। इस सगाई में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' और फिर 'डियर कॉमरेड' में देखने को मिली थी, तभी से उनके अफेयर के चर्चे शुरू हुए थे। 
ये भी पढ़ें
नेटफ्लिक्स की कॉप ड्रामा 'कर्तव्य' में नजर आएंगे सैफ अली खान