गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. reality show the 50 strategy drama survival team spirit
Last Modified: बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (12:50 IST)

The 50: स्ट्रैटेजी, ड्रामा, सर्वाइवल और टीम स्पिरिट का दमदार संगम, जानिए शो की खास बातें

The 50 Reality Show
रियलिटी शोज की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका बनिजय एशिया एक बार फिर कुछ बिल्कुल अलग लेकर आया है। जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा 'द 50' न सिर्फ़ भीड़ से अलग है, बल्कि टीवी एंटरटेनमेंट को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है। 
 
‘द किंग ऑफ रियलिटी शोज़’ कहे जाने लायक यह शो बोल्ड है, ब्रूटल है और पूरी तरह दमदार है। द 50 हाल के सालों में आए सबसे इनोवेटिव नॉन-फिक्शन फॉर्मेट्स में से एक बनकर उभरा है, जो यह दिखाता है कि कैप्टिव टीवी एंटरटेनमेंट क्या-क्या कर सकता है। पारंपरिक रियलिटी शोज से बिल्कुल अलग खड़ा यह शो कई वजहों से खास है, आइए जानते हैं द 50 को पसंद करने की 5 बड़ी वजहें।
 

एक सच्चा मास एंटरटेनर!

इसमें सब कुछ है भारत के सबसे बड़े एंटरटेनर्स, जो अपने फैन्स के लिए जीतने उतरते हैं। यह शो पूरी तरह मास मसाला एंटरटेनर है, जहां एलायंस और गेम स्ट्रैटेजी अहम भूमिका निभाते हैं और टीम स्पिरिट इसकी जान है। हाई-इंटेंसिटी ड्रामा, सेलेब्रिटीज़ का साथ मिलकर गेम्स जीतना, जो सिर्फ ताकत, लीडरशिप और स्किल्स ही नहीं बल्कि सर्वाइवल स्ट्रैटेजी को भी चुनौती देते हैं और ये सब अपने फैन्स के लिए!
 

सेलेब्रिटीज़ और गेम की असली स्पिरिट

जिन्हें अब तक आक्रामक और टकराव वाले अंदाज़ में देखा गया है, वही यहां खुलकर एन्जॉय करते हुए, टीम के साथ मिलकर खेलते और एक-दूसरे के लिए खड़े नज़र आते हैं और यही है द 50 की असली जान।
 

फैन्स भी हैं गेम का हिस्सा

भारत के किसी भी रियलिटी शो से अलग, द 50 में सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं जीतते, उनके फैन्स भी इनाम पाते हैं। इससे पावर सिर्फ घर के अंदर नहीं रहती, बल्कि ऑडियंस तक पहुंचती है और एंगेजमेंट सिर्फ वोटिंग तक सीमित नहीं रहता।
 

द लायन: एक रहस्यमयी ताकत

शो में द लायन की मौजूदगी इसे और अलग बनाती है। बिना चेहरा, सिर्फ आवाज़ और पूरी पावर जिसमें ना कोई होस्ट, ना मेंटर है। उसकी हर अनाउंसमेंट कंटेस्टेंट्स पर दबाव बनाती है और हर फैसले में अनिश्चितता जोड़ देती है।
 

ना पब्लिक वोटिंग, ना कम्फर्ट ज़ोन

यहां ना पब्लिक वोटिंग है, ना किसी तरह की सेफ्टी की गारंटी और ना ही लंबे समय तक चलने वाले एलायंस। हर दिन सिर्फ सर्वाइवल का है, जहां कंटेस्टेंट्स को बार-बार अपने रिश्ते और स्ट्रैटेजी पर दोबारा सोचना पड़ता है।
 

स्केल के साथ सब्स्टेंस

50 दिनों तक 50 सेलेब्रिटीज़ को संभालना सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है। इससे उलझने बढ़ती है, एलायंस बनते-टूटते हैं और टकराव तेज़ हो जाते हैं। इतना बड़ा स्केल अपने-आप कई पावर सेंटर्स खड़े कर देता है, जो इस गेम को छोटे फॉर्मैट वाले शोज़ से कहीं ज्यादा लेयर्ड बना देता है। 
 

स्ट्रैटेजी से निकला ड्रामा, बनावटी नहीं

यहां झगड़े जबरदस्ती नहीं कराए जाते और ना ही स्क्रिप्टेड टकराव होते हैं। हाई-स्टेक फैसले, सही-गलत के बीच की जद्दोजहद और बदलती वफादारियां खुद ही टेंशन पैदा करती हैं, जिससे ड्रामा नेचुरल लगता है और ज्यादा रियल बनता है।
ये भी पढ़ें
नेटफ्लिक्स की 'फैमिली बिजनेस' के फर्स्ट लुक ने जीता फैंस का दिल, 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी