मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज, पिंक सूट में ढाया कहर
टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौनी रॉय फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं। मौनी रॉय अकसर अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के होश उड़ा देती हैं।
हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में मौनी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। वह पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही है। तस्वीरों में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में एकता कपूर की टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। मौनी रॉय ने कई फेमस टीवी सीरियलस में काम कर चुकी हैं।
मौनी रॉय की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थीं।

