1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. monalisa celebrated her birthday with husband photos viral

मोनालिसा ने पति संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Monalisa
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास 21 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। इस खास मौके पर मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

 
मोनालिसा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो पति के साथ जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। पति विक्रांत ने मोनालिसा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उन्हें देर रात में ही जन्मदिन का सरप्राइज दिया। 
 
यह सरप्राइज कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का बर्थडे केक था, जिसे पाकर उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। मोनालिसा ने बर्थडे केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन के फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
 
तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा, 'एक साल पुराना, लेकिन समझदार कोई नहीं! अधिक नासमझी, अधिक साहसिक कार्य, अधिक मजेदार समय और कोई कोरोना नहीं। खुद को जन्मदिन मुबारक हो।'
 
बता दें कि मोनालिसा ने फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक में बेहतरीन काम किया है। मोनालिसा ने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक बनीं। मोनालिसा टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं। इसी शो में उनकी शादी उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से करवाई गई थी।
 
अगला लेख
मिर्जापुर के गुड्डू पंडित की इतनी थी पहली सैलरी, कॉल सेंटर में काम करके कमाए थे पैसे