1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mission Raniganj goes to Oscars makers submit film as independent entry

'मिशन रानीगंज' ऑस्कर्स में करेगी देश का नाम रोशन, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम!

Akshay Kumar
Mission Raniganj Oscars: 'नेशनल सिनेमा डे' पर दर्शकों की पहली पसंद बनी पूजा एंटरटेनमेंट की 'मिशन रानीगंज' यूं तो पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते पहले ही खूब सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी और जसवंत सिंह बनें अक्षय कुमार का किरदार लोगों को भा रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का प्यार 'नेशनल सिनेमा डे' के मौके पर भी नजर आया जब फिल्म के शोज देशभर में हाउसफुल रहे हैं।
 
अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के लिए एक बहुत ही स्मार्ट कदम उठाते हुए मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए सबमिट किया है।
 
निर्माताओं ने स्वतंत्र रूप से फिल्म 'मिशन रानीगंज' को ऑस्कर के लिए प्रस्तुत किया है। यह वास्तव में एक बहुत ही स्मार्ट और अहम कदम है क्योंकि मिशन रानीगंज एक ऐसी सच्ची कहानी है, जो हर किसी को हिम्मत देती है और इंस्पायर करती। ऐसे में फिल्म के लिए उठाए गए इस मूव के लिए मेकर्स की दाद देनी चाहिए। इसे देखते हुए लगता है मानो फिल्म के लिए की गई मेकर्स की सारी मेहनत रंग लाई है।
 
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को जीवंत करती है जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में बचाव दल का अथक समर्पण की ये कहानी दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देती है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'तुम्बाड' एक्टर सोहम शाह को लगता है हॉरर फिल्मों से डर, वेबदुनिया संग बातचीत में किया खुलासा