शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mission Mangal director Jagan Shakti hospitalised with clot in brain, remains serious
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (12:23 IST)

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर - Mission Mangal director Jagan Shakti hospitalised with clot in brain, remains serious
अक्षय कुमार को लेकर जगन शक्ति ने 'मिशन मंगल' (2018) बनाई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अक्षय की यह पहली फिल्म थी जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। 
 
जगन शक्ति इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
बताया जा रहा है उनके ब्रेन में एक ब्लड क्लॉट है और उसी के कारण उनकी तबियत बिगड़ी। 
 
दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि जगन अपने दोस्तों के साथ थे। अचानक बेहोश होकर गिर गए और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनके परिवार वाले फौरन पहुंचे। 
 
बॉलीवुड के तमाम लोग जगन शक्ति की हालत को लेकर चिंतित हैं और पता लगा रहे हैं कि उनकी तबियत फिलहाल कैसी है।