1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Missing filmmaker Mahesh Jirawala confirmed dead in Ahmedabad plane crash

अहमदाबाद विमान हादसे में हुई फिल्ममेकर महेश जीरावाला की मौत, डीएनए से हुई शव की पहचान

Ahmedabad plane crash
12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का विमान रहवासी इलाके में गिर गया था। इस हादसे में विमान में सवार लोगों के अलावा उस क्षेत्र में मौजूद कई लोगों की मौत हुई है। 
 
विमान हादसे के बाद से गुजराती फिल्ममेकर महेश जीरावाला भी गायब थे। उनकी आखिरी लोकेशन विमान दुर्घटनास्थल से महज 700 ‍मीटर दूर थी। महेश की पत्नी हेतल ने आशंका जताई थी कि वह विमान दुर्घटना के दौरान सड़क पर मारे गए लोगों में शामिल हो सकते हैं। 
 
वहीं अब दुखद खबर आई है कि महेश जीरावाला का विमान हादसे में निधन हो गया है। डीएनए रिपोर्ट से महेश जीरावाल की मौत की पुष्‍टि हुई है। फिल्मेमकर की डेड बॉडी अनेक परिवार को सौंप दी गई है। 
 
विमान दुर्घटनास्थल से महेश जीरावाला का जला हुआ स्कूटर बरामद किया गया था, जिससे शक पैदा हुआ था कि वह इसकी चपेट में आ गए हैं। उनके मोबइल की आखिरी लोकेशन भी दुर्घटनास्थल पर ही थी, इसके बाद से महेश का फोन बंद था। 
 
महेश जीरावाला की फैमिली इस खबर को मानने के लिए तैयार नहीं थी कि उनकी मौत हो चुकी हैं। शुरू में वे शव लेने को भी तैयान नही थे। जब पुलिस ने एक्टिवा के चेसिस नंबर और डीएनए रिपोर्ट सहित मजबूत सबूत पेश किए, तो परिवार टूट गया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का निधन, सड़ी-गली हालत में मिली लाश