1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shilpa Shetty Has Stayed Fit With A Balanced Approach to Yoga and Exercising

योगा और एक्सरसाइज के माध्यम से शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दी फिट रहने की प्रेरणा

Yoga Day
एक्ट्रेस, एंटरप्रेन्योर, एंजेल इंवेस्टर, मदर और कई सारें ताज अपने सिर पर धारण करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की ज़िंदगी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। शिल्पा एक रोल से दूसरे रोल में बड़ी आसानी से खुद को मोल्ड करने की क्षमता रखतीं हैं। आज इंडियन सिनेमा में शिल्पा एक आइकॉनिक नाम हैं। 
 
लोगों के मन में यह सवाल अक्सर घर करता है कि कैसे बिजी शेड्यूल के बावजूद शिल्पा फिटनेस के लिए समय कैसे निकालती हैं। एक दशक पहले की बात करें तो शिल्पा पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिटनेस प्रेमियों के लिए योगा डीवीडी वीडियो का निर्माण किया था, जिसने लोगों के बीच काफी बज क्रिएट किया था। 
 
जब फिटनेस केवल एक शब्द मात्र था तब शिल्पा सक्रिय रूप से वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती और अपनी हेल्दी लाइफ के बारे में खुलकर बात करती थीं। एक्ट्रेस से हमेशा से लोगों को एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए प्रोत्साहित किया है। उनके वर्कआउट्स में केवल कार्डियो रूटीन ही नहीं बल्कि मिक्स कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, डांस वर्कआउट्स और योगा का मिश्रण होता है। 
 
उनकी वीकली मंडे वर्कआउट पोस्ट दिन की शुरुआत एक पॉजिटिव ढंग से करने का अच्छा प्रयास है, जिसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है। एक्ट्रेस हेल्थ को अच्छे डाइट के साथ जोड़ती है। एक्ट्रेस अपने डाइट की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर करतीं हैं।
 
शिल्पा शेट्टी से जब उनकी फिटनेस जर्नी के बारे में जानना चाहा तब उन्होंने कहा, योगा मेरे फिटनेस रिजीम का अहम हिस्सा है क्योंकि वह मुझे शांत, रिलैक्स और फोकस्ड रहने में मदद करता है। योगा मुझे मानसिक रूप से भी हेल्दी रहने में मददगार है, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं हमेशा अच्छा डाइट फॉलो करने में विश्वास रखती हूं। क्योंकि फ़ूड बॉडी के लिए फ्यूल का काम करता है। इतने सालों के फिटनेस अभ्यास के बाद मैं समझ गई हूं कि खाना परेशानी नहीं है बल्कि उसकी क्वालिटी और पोर्शन मायने रखता है।
 
दुनियाभर में फिटनेस एनथुसिएस्ट के लिए शिल्पा शेट्टी एक आदर्श हैं। वर्ल्ड योग डे पर शिल्पा ने खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जब हमारे पास किसी चीज़ का सिर्फ़ एक हिस्सा होता है, तो हमें उसका महत्व समझना चाहिए। इस साल की थीम है योग - एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए। संतुलन मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। स्वास्थ्य। आइए इसका महत्व समझें, इसे अर्जित करें और इसे सिर्फ़ अपने लिए ही नहीं बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए संरक्षित करें। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जाह्नवी कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक, ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स पर छा रहीं बॉलीवुड की नई पीढ़ी