बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pakistani actress ayesha khan found dead in her karachi apartment
Last Modified: शनिवार, 21 जून 2025 (11:27 IST)

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का निधन, सड़ी-गली हालत में मिली लाश

Famous Pakistani actress dies
मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका शव कराची स्थित उनके अपार्टमेंट में सड़ी-गली हालत में मिला। बताया जा रहा है कि आयशा खान का शव कई दिनों से अपार्टमेंट में पड़ा था। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सुचना दी थी। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा खान कई सालों से कराची स्थित अपने अपार्टमेंट में अकेली रह रह थीं। वो बहुत कम ही लोगों को नजर आती थीं। माना जा रहा है कि उनकी बिगड़ती तबीयत ही उनके निधन का कारण बनी हैं। आयाशा का शव करीब सात दिन बाद बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस की बॉडी सड़ने लगी थी, जिससे पता चला कि उनका देहांत कुछ दिनों पहले ही हो गया था। पुलिस आयशा खान के निधन के कारणों की जांच हो रही है। एक्ट्रेस के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है, ताकि निधन के सही कारणों का पता चल सके।
 
आयशा खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था। वह पाकिस्तान के कई पॉपुलर शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 1981 में एक्टिंग डेब्यू किया था। आखिरी चट्टान, टीपू सुल्तान: द टाइगर लॉर्ड, दहलीज, बोल मेरी मछली और एक और आसमां जैसे शोज में उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अहमदाबाद विमान हादसे में हुई फिल्ममेकर महेश जीरावाला की मौत, डीएनए से हुई शव की पहचान