शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. miss world 2000 was rigged in unlikeable priyanka chopras favour, claims miss barbados
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (17:17 IST)

मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर उठाए सवाल, बोलीं- धांधली से बनीं 'मिस वर्ल्ड 2000'

मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर उठाए सवाल, बोलीं- धांधली से बनीं 'मिस वर्ल्ड 2000' | miss world 2000 was rigged in unlikeable priyanka chopras favour, claims miss barbados
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा में साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब ‍जीतकर देश का नाम रोशन किया था। प्रियंका महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना नाम कर चुकी हैं। 

 
मिस वर्ल्ड बनने के सालों बाद अब प्रियंका चोपड़ा पर एक बड़ा आरोप लगा है। मिस बार्बाडोस 2000 और यूट्यूबर लीलानी ने एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड के खिताब पर सवाल उठाए हैं। लीलानी का आरोप है कि साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं तो बहुत धांधली हुई थी। 
 
लीलानी मिस यूएसए 2022 को लेकर हुए विवाद के बारे में बताते हुए वीडियो की शुरुआत करती है। इसके बाद वह कहती हैं कि इस वाकये से उन्हें अपना अनुभव याद आया है। वह बताती हैं कि मिस वर्ल्ड 1999 भी भारत से थीं। मिस वर्ल्ड 2000 भी भारत से थीं। लीलानी ने ये भी कहा कि जब ये चुनी गई थीं, तो स्पॉन्सर भी भारत के ही थे।
 
वीडियो में आगे बात करते हुए लीलानी बताती हैं कि मिस वर्ल्ड में मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैं मिस बार्बाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता मैं गई तो भारत से चुना गया था। जिस साल मैं गई, मिस इंडिया जीती। उन्होंने कहा कि उस वक्त शो का स्पॉन्सर जी टीवी था, जो कि एक भारतीय कंपनी है।
 
लीलानी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को फेवर देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पेजेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा को फेवर किया गया। प्रियंका के गाउन भी अच्छी तरह बनाए गए थे। उन्हें खाना भी अपने कमरे में मिला। जबकि बाकी लड़कियों के साथ ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका को स्विमसूट कॉम्पीटीशन के वक्त सारंग पहनने की इजाजत भी दी गई, जबकि बाकियों को नहीं दी गई थी।
 
लीलानी ने कहा, प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्किन कलर के लिए क्रीम्स का भी इस्तेमाल किया और ये बहुत ही भद्दा था। मैंने ये नहीं कहा कि ये कोई ब्लीचिंग क्रीम थी। उनकी त्वचा में धब्बे थे, यही कारण है कि वो अपने सारंग को नहीं हटा रही थी। इसलिए वो उसे एक्चु्अल में अटायर के तौर पर दिखाना चाह रहे थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
युवराज सिंह को मिली एक ओवर में 7 छक्के मारने की चुनौती, पूर्व क्रिकेटर बोले- पंजाब दा पुत्तर हूं...