1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. boney kapoor reveals janhvi kapoor bedroom secrets

बोनी कपूर ने बताया बेटी जाह्नवी कपूर के बेडरूम का हाल

Boney Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में बिजी हैं। जाह्नवी की इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं।

 
शो में बाप-बेटी की यह जोड़ी खूब मस्ती करती नजर आईं। बोनी कपूर ने अपनी बेटी के कई सीक्रेट्स भी खोले। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बोनी कपूर और जाह्नवी शो मों एंट्री करते नजर आ रहे हैं। 
 
बोनी कपूर बेटी के बेडरूम का हाल बताते हुए कहते हैं कि इसके कमरे में जब मैं सुबह जाता हूं, तो कपड़े बिखरे होते हैं, टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है, शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है। 
 
बोनी कपूर के इस खुलासे से जाह्नवी चिल्लातें हुए कहती हैं 'पापा...'। वहीं बोनी की बाते सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। 
 
बता दें कि फिल्म 'मिली' का निर्देशन मुथुकुट्टी जेवियर ने किया है। 'मिली' मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल, मनोज पहवा, हसलीन कौर और संजय सूरी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 4 नवबंर को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी चला 'कांतारा' का जादू, ऋषभ शेट्टी की तारीफ में कही यह बात