1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. miss india taj riya raikwar mother sudha commits suicide

'‍मिस इंडिया ताज' जीतने वालीं रिया की मां ने की खुदकुशी, पुलिस पर लगा प्रताड़ना का आरोप

Miss India Taj
Photo - Instagram
मिस इंडिया ताज प्रिंसेस का खिताब जीतने वाली रिया रैकवार की मां ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। 

 
हाल ही मिस इंडिया ताज प्रिंसेस का खिताब जीतने वाली रिया रैकवार की मां सुधा अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाने यूपी के बांदा पुलिस स्टेशन गई थीं, जहां पुलिस ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। थाने में हुई बेइज्जती से शर्मिंदा महिला ने घर लौटकर सुसाइड कर लिया, जिसे उन्होंने फेसबुक पर लाइव भी किया।
 
परिवारवालों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला की एक बेटी रिया रैकवार फैशन मॉडल हैं। वह एक संगठन की ओर से आयोजित मिस इंडिया ताज (क्राउन प्रिंसेस) रह चुकी हैं। 
 
हालांकि, पुलिस इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बता रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि रिया के पिता फाइनेंस का काम कर रहे थे, जिसमें बहुत सारे लोगों का पैसा फंस गया था। पुलिस का कहना है कि वो महिला के मिसिंग बेटे की तलाश कर रही है। 
 
अगला लेख
रजनीकांत ने लिया राजनीति में नहीं आने का फैसला, बोले- राजनीति में आए बिना करुंगा जनता की सेवा