कोरोनावायरस की चपेट में आए मिलिंद सोमन, खुद को किया होम क्वारंटीन
कोरोनावायरस का प्रकोप देश में फिर बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मिलिंद सोमन ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा, 'टेस्टेड पॉजिटिव, क्वारंटाइन।' एक्टर के ट्वीट का साफ मतलब यही है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
Tested positive. #Quarantine
— Milind Usha Soman (@milindrunning) March 25, 2021
खबरों की मानें तो मिलिंद सोमन के पॉजिटिव आने के बाद उनकी वाइफ अंकिता कोंवर ने भी अपना टेस्ट करवाया है। हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई हैं।
मिलिंद सोमन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट और हैंडसम एक्टर में से एक हैं। अपनी बॉडी और अपने लुक्स की वजह से वह काफी पॉपुलर हैं। मिलिंद अक्सर अपनी पत्नी अंकिता के साथ हॉट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और फैंस को कपल गोल्स देते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मिलिंद सोमन हाल ही में वेब सीरीज पौरषपुर में नजर आए थे। पौरषपुर में मिलिंद सोमन के अलावा अन्नू कपूर, शिल्पा शिंदे, शाहीर शेख, पौलमी दास, साहिल सलाथिया और फ्लोरा सैनी अहम भूमिका में थे।

