शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. milind soman reveals his bedroom secrets
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 जून 2022 (15:12 IST)

मिलिंद सोमन ने खोला बेडरूम सीक्रेट, बोले- पत्नी से ज्यादा फिजिकली फिट...

मिलिंद सोमन ने खोला बेडरूम सीक्रेट, बोले- पत्नी से ज्यादा फिजिकली फिट... | milind soman reveals his bedroom secrets
बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। 56 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन अपनी डाइट, एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रखते हैं। मिलिंद ने अपने से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाई है। दोनों ही फैंस को अक्सर कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। 

 
हाल ही में मिलिंद सोमन ने बेडरूम सीक्रेट शेयर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान मिलिंद सोमन ने कहा, लोग बेहद कम ही मुझसे हमारी सेक्स ड्राइव को लेकर सवाल करते है। ये बहुत ही नॉर्मल है क्योंकि आज भी मैं उसी उम्र का खुद को महसूस करता हूं जितनी की मेरी पत्नी हैं। मैं अपनी पत्नी से ज्यादा फिजिकली फिट खुद को महसूस करता हूं।
 
बता दें कि मिलिंद सोमन ने अंकिता कोंवर से साल 2018 में शादी रचाई थी। मिलिंद की तरह ही उनकी पत्नी भी फिटनेस फ्रीक हैं। दोनों अक्सर साथ में वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर करते हैं। अंकिता की उम्र महज 30 साल है।
 
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन ने शेयर किया अपना फूडी साइड, दीपिका पादुकोण ने कहा 'मेरे लिए रुको'