1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mika singh to have a swayamwar on national tv

नेशनल टीवी पर 'दुल्हन' ढूंढेंगे मीका सिंह, रचाएंगे स्वयंवर!

Mika Singh
नेशनल टीवी पर अब तक कई सेलेब्स के स्वयंवर हो चुके हैं। राखी सावंत, राहुल महाजन, रतन राजपूत और मल्लिका शेरावत टीवी पर अपने पार्टनर की तलाश कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला हैं। 

 
खबरों के अनुसार बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह एक रियलिटी शो में अपनी दुल्हन की तलाश करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि मीका सिंह 44 की उम्र में भी सिंगल हैं। हालांकि, उनका नाम आए दिन किसी ना किसी हसीना के साथ जुड़ता ही रहता है।
 
खबरों के अनुसार यह शो पहले हो चुके स्वयंवर शो की तरह ही होगा। यह शो कुछ महीनों में शुरू होगा। बताया जा रहा है कि मीका सिंह शो पर शादी नहीं करेंगे, वह वहां पर सगाई करेंगे और वहां से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। 
 
बताया जा रहा है कि मीका सिंह स्वयंवर में भाग लेने को काफी उत्साहित हैं। इस शो में देशभर के कंटेस्टेंट्स हिस्सा बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दर्शक मीका सिंह के स्वयंवर को देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। 
अगला लेख
18 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण को मिली थी यह खराब सलाह, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे हैरानी होती हैं कि...