1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Marathi Actor Ravindra Mahajani Found Dead In House

मराठी एक्टर रवींद्र महाजनी का निधन, फ्लैट से बरामद हुई लाश | Marathi Actor Ravindra Mahajani Found Dead In House

Marathi actor passes away
Ravindra Mahajani passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मराठी अभिनेता और निर्देशन रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। उन्हें मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। एक्टर ने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रवींद्र महाजनी पुणे के अंबी गांव में अपने फ्लैट में मृत पाए गए।
 
खबरों के अनुसार वह पुणे के तालेगांव दाभाड़े के अपार्टमेंट में किराए से अकेले रहते थे। जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और रवींद्र की डेड बॉडी कमरे से बरामद की। 
 
पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के मालिक ने डेड बॉडी की पहचान एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी के रूप में की है। पुलिस को शक है कि एक्टर का निधन दो से तीन दिन पहले हो गया था। जब बदबू आई, तब जानकारी हो सकी। पुलिस ने अभिनेता के परिवार को सूचित किया और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 
 
रवींद्र महाजनी को मुंबईचा फौजदार और कलात नकलत जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने साल 2019 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। रवींद्र महाजनी के बेटे गश्मीर महाजनी भी एक्टर हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आर.डी. नेशनल कॉलेज में छात्रों से मिलने पहुंचीं तमन्ना भाटिया, ताजा हुई एक्ट्रेस की पुरानी यादें