1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. maniesh paul all set to make his digital debut with rafuchakkar web series trailer released

'रफूचक्कर' से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे मनीष पॉल, बोले- एक नए कलाकार की तरह महसूस कर रहा हूं...

maniesh paul ott debut
maniesh paul ott debut: एंकर, कॉमेडियन और एक्टर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके मनीष पॉल अब ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। मनीष पॉल वेब सीरीज 'रफूचक्कर' के जरिए डिजीटल डेब्य करने जा रहे हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में मनीष पॉल देश का सबसे बड़ा ठग बने दिखाई दे रहे हैं।
 
सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद मल्टी टैलेंटेड कलाकार मनीष पॉल ने इंडस्ट्री में कदम रखने वाले एक नए कलाकार की तरह उत्साह और घबराहट व्यक्त की। 15 से अधिक वर्षों के शानदार करियर के साथ, मनीष पॉल ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई भूमिकाएं निभाई हैं, हालांकि, रफूचक्कर ने उन्हें सबसे अनोखे और पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में प्रस्तुत किया। 
 
अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाते हुए, रफूचक्कर में मनीष पॉल को एक नहीं बल्कि पांच अलग-अलग रूपों में चित्रित किया है। ट्रेलर और अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में बात करते हुए, मनीष पॉल ने कहा, मैं भावनाओं के उतार-चढ़ाव का अनुभव कर रहा हूं। मैं उत्साहित, घबराया हुआ, जिज्ञासु और आभारी हूं, मैं फिर से एक नए अभिनेता की तरह महसूस कर रहा हूं जो करियर की शुरुआत कर रहा हो। 
 
उन्होंने कहा, रफूचक्कर मेरे पहले किए किसी भी काम से बिलकुल अलग है, इस शो ने मुझमें ऐसे पहलुओं की खोज की, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। मैं मनीष 2.0 को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं और अपनी क्षमताओं को दिखाने के लिए मुझे सही मंच देने के लिए मैं जियो स्टूडियोज का आभारी हूं।
 
रफूचक्कर के ट्रेलर में मनीष पॉल द्वारा निभाए गए प्रिंस नाम के एक ठग कलाकार की कहानी है। पांच अलग-अलग अवतारों के साथ, मनीष लगभग हर लुक में पहचाने नहीं जा सकते हैं। यह शो ड्रामा, सस्पेंस और भरपूर मनोरंजन का वादा करता है।
 
रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित, रफुचक्कर, 15 जून 2023 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए तैयार है। प्रमुख भूमिका में मनीष पॉल के साथ, प्रिया बापट और सुशांत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कुमार शानू बढ़ाएंगे 'अनुपमा' शो की शोभा, साझा किया अपना अनुभव