मलयालम एक्टर वीपी खालिद का निधन, फिल्म के सेट पर मिला शव
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार शूटिंग लोकेशन पर नाश्ता करने के बाद वीपी खालिद बाथरूम में गए। कुछ देर तक जब वह नहीं लौटे तो वहां मौजूद लोगों ने उनकी तलाश की। काफी देर तलाश करने के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में बाथरूम में पाया गया जिसके बाद एक्टर को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीपी खालिद एक लोकप्रिय मंच अभिनेता थे और उन्होंने लंबे समय तक एलेप्पी थियेटर्स के साथ काम किया। उन्हें सिटकॉम मरियमयम में सुमेश के किरदार के लिए जाना जाता था। उनके हास्य और अभिनय के अंदाज ने फैंस को दीवाना बनाए रखा। वीपी खालिद के निधन से मलयालम सिनेमा जगत में शोक की लहर फैल गई है।

