मलाइका अरोरा की अंडरवॉटर बिकिनी फोटो देखकर फराह खान ने पूछ लिया यह सवाल
मलाइका अरोरा बी-टाउन की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Photo : Instagram
Photo : Instagram
इस पर मलाइका ने हंसते हुए जवाब दिया और लिखा, 'हाहाहा... कमीनी'। यह पहली बार नहीं है जब फराह खान ने मलाइका की तस्वीरों पर इस तरह उनसे सवाल पूछा हो। इससे पहले मलाइका मालदीव में छुट्टियां मना रहीं थीं और उस दौरान उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो बिकिनी में नजर आ रहीं थीं, उस तस्वीर पर भी फराह ने उनसे सवाल पूछा था, 'ये तस्वीरें कौन क्लिक कर रहा है?'
मलाइका की बात करें तो इन दिनों उनका नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। दोनों ने भले ही एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप की बात को स्वीकार न किया हो लेकिन वह अक्सर ही साथ में हैंगआउट करते दिख जाते हैं। ये खबरें भी आईं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने इस खबर को महज अफवाह बताया।

