गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora revals shahrukh khan was worried for her while shooting for chaiyya chaiyya
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (12:35 IST)

चलती ट्रेन पर मलाइका अरोरा संग किया था 'छैंया छैंया' पर डांस, शाहरुख खान को लग रहा था इस बात का डर

Malaika Arora
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सााल 1998 में रिलीज फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैंया छैंया' आज भी सभी का फेवरेट है। इस गाने में शाहरुख ने चलती ट्रेन पर मलाइका अरोरा संग डांस किया था। गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। यह आइकॉनिक डांस नंबर्स में से एक है।

 
छैंया छैंया गाने को नीलगिरि माउंटेन रेलवे में शूट किया गया था। दोनों सितारों ने चलती ट्रेन पर डांस किया था। इस गाने को फिल्माते समय दोनों ही स्टार्स बंधे भी नहीं थे। हाल ही में मलाइका ने बताया कि इस गाने की शूटिंग करते समय शाहरुख डरे हुए थे। 
 
बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा, शाहरुख लगातार इस पर जोर दे रहे थे कि मुझे हार्नेस का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वह इस बात को लेकर डरे थे कि कहीं मैं ट्रेन से उड़ ना जाऊं। जबकि, उन्होंने खुद भी हार्नेस का इस्तेमाल नहीं किया था। 
 
मलाइका ने कहा, हार्नेस के साथ डांस करना मुश्किल था। कल्पना कीजिए की आपका एक हिस्सा बंधा हुआ है। आप कैसे डांस कर सकते हैं। हमने बिना हार्नेस के ही ये कर दिखाया।
 
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान चलती ट्रेन पर 'छैंया छैंया' गाने की शूटिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, यह बहुत डरावना था। सभी डांसर भी बंधे हुए थे इसलिए यह बहुत मुश्किल था। लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया गया था क्योंकि उन्हें डांस सीक्वेंस में कूदना और चक्कर लगाना था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
ये भी पढ़ें
बिना इजाजत नहीं हो सकेगा अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल