1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday rakhi sawant net worth

कभी करना पड़ा था वेटर का काम, आज इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं राखी सावंत

rakhi sawant
rakhi sawant birthday: बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत 25 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी अपने बेबाक अंदाज की वजह से हर वक्त चर्चा में रहती हैं। राखी की शुरुआती जिंदगी स्ट्रगल भरी रही और उन्होंने वेटर का काम भी किया। राखी की मां एक आया और पिता हवालदार थे। 

राखी सावंत ने बताया था कि उन्होंने अनिल और टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व किया था, जिसके लिए उन्हें 50 रुपए मिले थे। राखी को फिल्मों में कम करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड में कम के लिए ऐड़ी चोटी का दम लगा दिया जिससे उन्हें फिल्मों में रोल मिल सके। 1997 में उन्हें फिल्म 'अग्निचक्र' मिली, इसके लिए उन्होंने अपना नाम रूही सावंत रखा था। 
 
राखी भले ही अपनी फिल्मों से कम और बेबाक अंदाज के लिए ज्यादा पहचानी जाती हो, लेकिन उनकी संपत्ति करोड़ों में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत लगभग 37 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। राखी सावंत के मुंबई में अंधेरी और जुहू जैसी जगहों पर 2 आलीशान फ्लैट्स हैं।
 
राखी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया हैै। राखी कई टीवी सीरियल का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इसरा के स्थापना दिवस पर‌ ऐतिहासिक पहल, ISRA अब बन गया है ISAMRA