माहिरा को स्टेज पर किस करना चाहता था यह एक्टर?
एक्ट्रेस माहिरा खान हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। लेकिन वहां ऐसा कुछ हुआ कि माहिरा जल्दी से स्टेज से नीचे उतर गईं। ऐसे में लोगों ने कई बातें बनाना शुरु कर दिया।
दरअसल माहिरा लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स में भाग लेने गई थीं। वहां उन्हें फिल्म 'वरना' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। माहिरा अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची, तालियों की गड़गड़ाहट थी। स्टेज पर पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख भी थे। अवॉर्ड लेने के बाद माहिरा, जावेद शेख से हाथ मिलाने गईं।
जावेद हाथ मिलाने के बाद माहिरा को गाल पर किस करने आगे बढ़े ही थे कि माहिरा उन्हें इग्नोर करते हुए स्टेज से नीचे उतर आईं। यह इग्नोरेंस सभी ने देखी और अब इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
I have just woken up to such silly stuff floating around. It’s good to be aware and have an opinion but for Gods sake don’t use anything and everything to make news. Javed Sheikh of all people! He is a legend and a mentor to all of us in this industry. Would vouch for him always.
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) February 21, 2018
हो सकता है माहिरा को उन्हें किस नहीं करने देना था। यह भी हो सकता है कि माहिरा ने उन्हें देखा ही ना हो। हालांकि वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद माहिरा को इसका एहसास हुआ।
उन्होंने इस पूरे मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा सुबह उठकर देखा तो सोशल मीडिया पर बेकार की चीजें वायरल हो रही हैं। हर चीज़ के लिए जागरुक होने की ज़रूरत है लेकिन भगवान के लिए किसी भी मुद्दे को खबर न बनाएं। जावेद शेख को हर कोई जानता है। वे हमारी इंडस्ट्री के मेंटर है। हम उन्हें हमेशा पसंद करते रहेंगे।
माहिरा के इस पोस्ट पर उनके कई फॉलोअर्स ने उनका समर्थन किया है। माहिरा ने इस मुद्दे को यहीं विराम देने की कोशिश की है।
