1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kavita Kaushik, Bikini, Hot Photos

बिकिनी फोटोज़ के साथ कविता कौशिक ने दिया मैसेज

कविता कौशिक
इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर अपने बिकिनी फोटोज़ पोस्ट किए हैं। वे अपने पति रोनित विश्वास के साथ छुट्टियां मना रही हैं। 
 

 
इन फोटो के साथ कविता ने बहुत ही उम्दा संदेश भी दिया है। कविता ने उन लड़कियों को समझाने की कोशिश की है जो मॉडल और एक्ट्रेस को बेहद खूबसूरत मानती हैं और अपने फिगर, बर्थ मार्क, वजन या शरीर पर दाग धब्बों के कारण कॉन्शस रहती हैं। 
 

 
कविता ने लिखा है कि लड़कियां बिकिनी तो पहनना चाहती हैं, लेकिन अपने शरीर को लेकर उन्हें झिझक रहती है। वजन, शरीर पर दाग आदि के कारण वे बिकिनी नहीं पहनती हैं। 
 

 
दुनिया में कोई ऐसा क्रीम नहीं है जो दाग मिटा सके। शरीर के मार्क्स को छुपा सके। मेरे शरीर पर भी ऐसे कुछ निशान हैं लेकिन मैंने बिकिनी पहनी है। 
 

 
हमें जिम जाना चाहिए। हेल्दी खाना चाहिए और जैसी हमारी बॉडी है उसमें खुश रहना चाहिए। 
अगला लेख
पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर चौथा सप्ताह... 300 करोड़ के नजदीक