1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonu Ke Titu Ki Sweety, Box Office, 1st day

सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

सोनू के टीटू की स्वीटी
सोनू के टीटू की स्वीटी में न तो कोई स्टार है, न छुट्टी का दिन था और न ही यह फिल्म किसी हिट फिल्म का सीक्वल है, बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 
 
फिल्म ने पहले शो से ही दर्शा दिया था कि दर्शकों की रूचि इस फिल्म में है और फिल्म की ओपनिंग शानदार थी। फिल्म ने पहले दिन 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
यह वर्ष 2018 की तीसरी शानदार ओपनिंग है। इससे बेहतर ओपनिंग 'पद्मावत' और 'पैडमैन' ने ली थी। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से उम्मीद है कि यह फिल्म शनिवार और रविवार को और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
 
सोनू के टीटू की स्वीटी को भारत में 1650 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है और इसके 5020 शो रोजाना दिखाए जा रहे हैं। विदेश में यह 275 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है।
अगला लेख
सिंगर अंकित तिवारी को मिल गई दुल्हनिया