1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahabharats shakuni mama aka gufi paintal passes away

'महाभारत' के शकुनि मामा का निधन, 78 साल की उम्र में गुफी पेंटल ने ली अंतिम सांस

Mahabharat artist
Gufi Paintal Passes Away: मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीते दिन दिग्गज अदाकार सुलोचना लाटकर का निधन हो गया था। वहीं अब पॉपुलर सीरियल 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का भी निधन हो गया है। गुफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह हुआ। वह 78 साल के थे।
 
बीते कुछ दिनों से गुफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। एक्टर की तबीयत फरीदाबाद में बिगड़ी थी। बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
गुफी पेंटल एक्टिंग करियर शुरू रकने से पहले आर्मी थे। वह भारत-चीन की सीमा पर रामलीला करते थे, जिसमें वह सीता की भूमिका अदा करते थे। गुफी ने 1975 में फिल्म 'रफू चक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। 
 
गुफी पेंटल को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के शो 'महाभारत' से मिली थी। महाभारत में गुफी पेंटल पहले कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे। इसी दौरान महाभारत शो की स्क्रिप्ट लिखने वाले राही मासूम रजा की नजर गुफी पर पड़ी और उन्होंने ही उन्हें शो में शकुनि मामा का किरदार निभाने की बात कही।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी का निधन, सड़क हादसे में गई जान