1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahabharat yudhishthir aka gajendra chauhan on adipurush

'आदिपुरुष' पर भड़कें 'महाभारत' के युधिष्ठिर, गजेंद्र चौहान बोले- फिल्म पर बैन लगना चाहिए

Film Adipurush Controversy
Film Adipurush Controversy: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद से ही काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के किरदारों से लेकर डायलॉग तक का लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म का कई सेलेब्स अपनी तिखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। वहीं अब बीआर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने भी आदिपुरुष को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
गजेंद्र चौहान ने फिल्म देखने के लिए टिकट खरीद लिया था, लेकिन अंतिम मौके पर अपना मन बदल लिया। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से फिल्म 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग भी कर दी है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान गजेंद्र ने कहा कि टिकट खरीदने के बावजूद उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी।
 
गजेंद्र चौहान ने कहा, उनका दिल इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि उन्हें सिनेमाहॉल में जाकर इस फिल्म को देखनी चाहिए। ट्रेलर और छोटी सी क्लिप देखने के बाद उन्हें लग गया कि 'आदिपुरुष' देखने लायक फिल्म नहीं है। मैं अपनी आस्था के साथ कोई समझौता नहीं चाहता। मैं भगवान राम को भगवान श्री राम के रूप में ही देखना पसंद करूंगा।
 
उन्होंने कहा, इस फिल्म के पीछे गहरी साजिश है और ये लोग आने वाली नई पीढ़ियों को भ्रष्ट करना चाहते हैं। वह टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार से ये भी कहना चाहेंगे कि उन्हें इन चीजों का उसी ईमानदारी से ध्यान रखना चाहिए जैसे उनके पिता गुलशन कुमार ने रखा था और जैसे उन्होंने धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया था। 
 
गजेंद्र ने कहा, मनोज मुंतशिर ने जो डायलॉग्स लिखे हैं, वो उनकी गिरी हुई सोच का नतीजा है। उन्होंने हर जगह से डायलॉग्स कॉपी किए उसके बाद उसे एक साथ मिलाकर सब खराब कर दिया। इसे बदले का अब कोई फायदा नहीं है, क्योंकि नुकसान तो पहले ही हो चुका है। लोगों ने फिल्म को रिजेक्ट करके मेकर्स को पहले ही सजा दे दी है और वे इसी के हकदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा, इस फिल्म को रिलीज ही नहीं किया जाना चाहिए था और इस पूरी फिल्म पर बैन लगाया जाना चाहिए। सरकार को फौरन इस फिल्म पर रोक लगा देनी लगानी चाहिए।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की 'बवाल' पेरिस में रचेगी इतिहास, एफिल टॉवर पर होगा फिल्म का प्रीमियर