शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor varun dhawan starrer bawaal to be the first indian film to premiere at eiffel tower
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 22 जून 2023 (17:41 IST)

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की 'बवाल' पेरिस में रचेगी इतिहास, एफिल टॉवर पर होगा फिल्म का प्रीमियर

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की 'बवाल' पेरिस में रचेगी इतिहास, एफिल टॉवर पर होगा फिल्म का प्रीमियर | janhvi kapoor varun dhawan starrer bawaal to be the first indian film to premiere at eiffel tower
bawaal premiere : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'बवाल' में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट सामने आई थी। यह फिल्म जुलाई में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। वहीं अब 'बवाल' को लेकर नई अपडेट सामने आई है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म 'बवाल' का प्रीमियर एफिल टावर पर होगा। मेकर्स ने इस फिल्म के प्रीमियर को दुनिया के सात अजूबों में शामिल पेरिस के एफिल टावर पर दिखाने का फैसला किया है। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा में इतिहास रच देगी। 
 
एफिल टावर पर प्रीमियर के बाद 'बवाल' पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन जाएगी, जिसका प्रीमियर दुनिया की किसी आइकॉनिक जगह पर हुआ है। एफिल टावर पर प्रीमियर के दौरान वरुण धवन, जाह्नवी कूपर और नितेश तिवारी मौजूद रहेंगे। एफिल टावर में प्रीमियर होने के बाद ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 
 
फिल्म 'बवाल' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। बताया जा रहा है कि 'बवाल' वर्ल्ड वॉर 2 पर आधारित है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
बारिश का नाजुक चुटकुला : काले बालों वाली सुंदर नवयुवती