महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाने वाले एक्टर सतीश कौल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले एक्टर सतीश कौल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सतीश कौल कोरोना के चपेट में आ गए थे। वो 74 साल के थे। सतीश ने तमाम टीवी शोज और हिन्दी व पंजाबी फिल्मों में काम किया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था जिनमें हिन्दी और पंजाबी फिल्में शामिल थी। महाभारत, सर्कस और विक्रम बेताल जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम करने के बावजूद सतीश कौल की जिंदगी बीमारी और तंगहाली में गुजर रही थी।
पिछले साल लुधियाना में एक छोटे से मकान में रहने वाले सतीश कौल ने इंटरव्यू में बताया था कि हर महीने किराये के महज 7500 रुपयए देने और अपनी दवाइयों के खर्चे के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Sad to know about the demise of well known actor of Hindi & Punjabi films Satish Kaul in #Ludhiyana due to #COVID19 .
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 10, 2021
He was unwell since a long time .
Heartfelt condolences to his family & near ones .
ॐ शान्ति ! pic.twitter.com/vnyP7X8Iyl
सतीश कॉल के निधन की खबर सुनने के बाद IFTDA के डायरेक्टर अशोक पंडित ने उन्हें ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, सतीश कौल के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वो पंजाबी और हिन्दी फिल्मों के जाने माने एक्टर थे। पिछले कई दिनों से वो बीमार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
सतीश कौल ने पंजाब खुुद का एक्टिंग स्कूल शुरू किया था, लेकिन उसमें उन्हें कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। तब से उनकी मुसीबतें बढ़ती गई। साल 2015 में उनके हिप बोन में फ्रैक्चर हो गया था। ढाई साल तक वो अस्पताल के बिस्तर पर ही थे। इसके बाद वे कुछ वक़्त के वृद्धाश्रम में रहे, जहां उन्होंने दो साल बिताए। फिर वो लुधियाना आकर उनके घर रहने लगे थे।

