1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Madhuri Dixit, Kalank, Karan Johar, Alia Bhatt

'कलंक': मल्टी-स्टारर फिल्म के बारे में दिलचस्प तथ्य

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। उनकी नई फिल्म 'कलंक' आने वाली है जिसके लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में इस शानदार फिल्म में उनका कोई डांस ना हो यह कैसे हो सकता है। करण जौहर की मल्टी-स्टारर इस फिल्म में माधुरी दीक्षित एक डांस भी करने वाली हैं। 


 
खबर के मुताबिक माधुरी फिल्म में आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी की डांस टीचर होंगी। इसकी जानकारी खुद माधुरी ने ही दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए यह बताया कि उनका फिल्म में क्या सेग्मेंट है। इस फिल्म में वे आलिया और कियारा की डांस टीचर होंगी। इसकी तैयारी माधुरी और आलिया इसी महीने में शुरू कर देंगी। 
 
यह भी खबर है कि कियारा का इसमें कैमियो रोल है। इसलिए वे टीम को बाद में जॉइन करेंगी। माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेस और डांसर जिनके फैन खुद करण जौहर भी हैं, उनके साथ स्टेज शेयर करना आलिया और कियारा दोनों के लिए ही बड़ी बात होगी। फिल्म को अभिषेक वर्मन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 'कलंक' 2019 को रिलीज़ होगी। 
'कलंक' 1940 के दशक की कहानी होगी। इसे फिल्म निर्माता यश जौहर ने करीब डेढ़ दशक पहले से बनाने की कल्पना की थी। साथ ही उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान का दौरा भी किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत रिसर्च की थी। अब इसे उनके बेटे करण जौहर पूरा कर रहे हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और वरुण धवन भी हैं। 


 
इस मल्टी-स्टारर फिल्म में संजय और माधुरी कई वर्षों बाद एकसाथ नज़र आएंगे। इसमें वे वरुण धवन के पैरेंट्स का किरदार निभाएंगे। साथ ही आदित्य रॉय कपूर उनके भाई होंगे। 
 
इस फिल्म में श्रीदेवी को चुना गया था, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद करण ने फिल्म का नाम और कास्ट दोनों बदल दिया। 
अगला लेख
अमिताभ ने लगाई फटकार तो अनुष्का ने दिया जवाब