गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp sangram singh angry on payal rohatgi nomination
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 मार्च 2022 (15:27 IST)

लॉक अप : पायल रोहतगी के नॉमिनेशन पर भड़के संग्राम सिंह, बोले- वो असली खिलाड़ी...

लॉक अप : पायल रोहतगी के नॉमिनेशन पर भड़के संग्राम सिंह, बोले- वो असली खिलाड़ी... - lock upp sangram singh angry on payal rohatgi nomination
अपनी मंगेतर पायल रोहतगी की हमेशा, एक ढाल की तरह रक्षा करनेवाले संग्राम सिंह उनके नॉमिनेशन पर भड़क गए हैं। लॉक अप शो, दिन ब दिन कुछ न कुछ नई चालें चल रहा हैं। कंटेस्टेंट के कन्फेशन और उनके टास्क, हर पल एक नई अग्निपरीक्षा हैं और संग्राम सिंह भी पायल के हर गेम को सपोर्ट करते हैं।

 
हाल ही में हुए पायल रोहतगी के नॉमिनेशन पर संग्राम सिंह नाराज हो गए हैं और उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि जितना मैं पायल को जानता हू उसके मुंह में जो रहता हैं वो बोल देती हैं। वो दोहरी भूमिका नही निभाती जो अंदर से कुछ और दिखे और बाहर कुछ अलग ही करे और इसी वजह से उसके दुश्मन सीधे बन जाते हैं।  
 
उन्होंने कहा, बाकी लोग बगल में छुरी लेकर चलते हैं लेकिन ये बोल देती हैं और किसी के लिए कोई भी ईर्ष्या नही रखती। लोगो को ये बात पता चल जाएगी कि जो लोग मीठी मीठी बात करते हैं। वो मीठी छुरी चलाते हैं और पायल जो दिल में रहता हैं वही बोलती हैं। 
 
संग्राम सिंह ने कहा, ये बात अगर समझ में आ जाए तो ये नॉमिनेशन महज एक फॉर्मेलिटी हैं क्योंकि वो एक असल खिलाड़ी हैं। वो कभी भी टीआरपी और पब्लिसिटी खींचने के लिए कोई मनघड़ंत कहानी नही गढ़ती, वो जो कहती हैं सच कहती हैं और उसमे गेम को जीतने की पूरी काबिलियत हैं।
 
ये भी पढ़ें
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकार कुछ यूं मनाएंगे होली का त्योहार