सम्बंधित जानकारी
- अजय देवगन को किच्चा सुदीप का जवाब, बोले- कन्नड़ भाषा में लिखा होता तो...
- डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सोशल थ्रिलर 'एस्केप लाइव' का ट्रेलर रिलीज
- स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 बड़े सिंगर्स
- रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को परिवार से इस तरह कराया इंट्रोड्यूस, वीडियो वायरल
- हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आएंगे धनुष, फर्स्ट लुक रिलीज
कंगना रनौट के 'लॉक अप' में पूनम पांडे ने दिखाया बोल्ड अंदाज, यार्ड एरिया में लगीं नहाने | lock upp poonam pandey openly takes bath in yard area
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं इस शो में एक बार फिर पूनम पांडे का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। पूनम पांडे ने यार्ड एरिया में ओपनली नहाने का फैसला किया।
ओपनली नहाने का आइडिया शिवम शर्मा का था। वो पहले पानी से भरी बाल्टी लेकर यार्ड एरिया में ट्राउजर पहनकर खुले में नहाने लगे। शिवम को ओपनली नहाता देखकर पूनम ने भी वहीं यार्ड एरिया में नहाने का फैसला किया। पूनम ने अपना प्लान सायशा और पायल को बताया और कहा कि वो ऑडियंस के लिए कर रही हैं।
इसके बाद सायशा और प्रिंस जेल के अंदर जाते हैं और मुनव्वर और बाकी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि पूनम यार्ड एरिया में ओपनली नहाने की प्लानिंग कर रही है। प्रिंस कहते हैं, इसलिए मैं बाहर नहीं जा रहा हूं। मुनव्वर कहते हैं, मैं भी नहीं जा रहा हूं, क्योंकि मैं रोजे रख रहा हूं।
इसके बाद पूनम के बारे में बात करते हुए मुनव्वर कहते हैं, उसके जाने के चांस बढ़ गए अब, क्योंकि मेकर्स को जो चाहिए था, वो उन्हें मिल गया। अब पूनम आप जा सकती हैं, क्योंकि हमें जो चाहिए था वो मिल गया। इसकपर प्रिस नरूला कहते हैं कि ऐसे नहीं होगा। हालांकि, मेकर्स ने पूनम के यार्ड एरिया में नहाने की फुटेज को ऑन एयर नहीं किया है।
