सम्बंधित जानकारी
- 'वेलेंटाइन डे' पर मंदिरा बेदी को आई अपने दिवंगत पति की याद, बोलीं- आज हमारी शादी की 23वीं सालगिरह होती...
- वेलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका अरोरा ने शेयर की अर्जुन कपूर संग रोमांटिक फोटो, कही यह बात
- अमेजन प्राइम वीडियो की इंटरनेशनल सीरीज 'मॉडर्न लव' के लोकल इंडियन एडाप्टेशन की घोषणा
- 'वेलेंटाइन डे' पर पति रोहनप्रीत सिंह संग रोमांटिक हुईं नेहा कक्कड़, किस करते हुए फोटो वायरल
- वैलेंटाइन डे स्पेशल : मोस्ट रोमांटिक मूवीज़
मुंबई में भी विसर्जित की गई लता मंगेशकर की अस्थियां
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था। लता मंगेशकर की अस्थियां लेने 7 फरवरी को उनके भतीजे आदिनाथ शिवाजी पार्क पहुंचे थे।
लता मंगेशकर की अस्िथयों को पूरे विधि विधान के साथ 3 कलश में रखकर सौंपा गया था। लता मंगेशकर की अस्थियों को विसर्जित करने परिवार बीते दिनों नाशिक पहुंचा था। परिवार के सदस्यों ने गोदावरी नदी के तप पर पवित्र रामकुंड में लता जी की अस्थियां विसर्जित की थी।
अब लता मंगेशकर की अस्थियां मुंबई के अरब सागर में भी प्रवाहित की गई। खबरों के अनुसार परिवारवालों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनको मुंबई बहुत पसंद था और उन्होंने अपनी लाइफ के कई साल यहीं बिताए हैं।
यह सब उसी दिन तय हो गया था जिस दिन लता मंगेशकर का निधन हुआ था। इस दौरान लता मंगेशकर के भाई, उनकी भांजी और भांजा भी साथ थे।
बता दें कि नाशिक और मुंबई के अलावा लता मंगेशकर की अस्थियां काशी में गंगा नदी और हरिद्वार में भी विसर्जित की जाएगी।
