1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kumar sanu son jaan kumar sanu in salman khan show bigg boss 2020

‍'बिग बॉस 2020' में नजर आ सकते हैं सिंगर कुमार सानू के बेटे, इन स्टार्स के नाम की भी चर्चा

Bigg Boss 2020
सलमान खान का शो 'बिग बॉस' हर साल सुर्खियों में रहता है। इस बार 'बिग बॉस 14' अपने नए अंदाज के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। इस सीजन कई बदलाव देखने को मिलेंगे। शो का नाम इस बार बिग बॉस 14 की जगह बिग बॉस 2020 रख दिया गया है।

 
मेकर्स लगातार शो के प्रोमो रिलीज कर रहे है। जिसमें फैंस से जल्द शो शुरू होने की बात कही जा रही है। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खबरें आनी शुरू हो गई है। ताजा खबरों के अनुसार 'बिग बॉस 2020' में मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी हिस्सा ले सकते है। 
 
26 साल के जान कुमार सानू का असली नाम जायेश भट्टाचार्या है। वो अपने पिता को अपना आडियल मानते है, इसलिए वो अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम लगाते हैं। वे क्लासिकल ट्रेंड सिंगर हैं और कुमार सानू की पहली पत्नी रीता के बेटे हैं।
 
शो में जान कुमार सानू के अलावा सारा गुरपाल, निया शर्मा, जैसमीन भसीन, पवित्रा पुनिया और नैना सिंह जैसे कंटेस्टेंट के शामिल होने की भी खबरें हैं। एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को भी शो में शामिल होने का न्योता मिला था मगर उन्होंने शो का ऑफर ठुकरा दिया। शो सितंबर में शुरू हो सकता है। 
 
अगला लेख
अजय देवगन के साथ सुपरहीरो फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में यशराज फिल्म्स?