1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. know the net worth of shark tank india 2 judges

कौन हैं 'शार्क टैंक इंडिया 2' के जजेस, कितनी हैं इनकी नेटवर्थ?

Shark Tank India 2
सोनी टीवी का बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' धूम मचा रहा है। इस शो में कई इंटरप्रेन्योर्स अपने आइडिया, कॉन्सेप्ट के साथ आते हैं और शो के जजेस से उनके बिजनेस में निवेश करने की अपील करते हैं। जो बिजनेस या स्टार्टअप्स इन जजों को अच्छा लगता है, वे उनमें पैसे लगाते हैं।
 
यह नए इंटरप्रेन्योर्स को फंड देने वाला कार्यक्रम है। इस शो में जजों को शार्क्स (Sharks) कहकर बुलाया जाता है। इन जजेस में कई बड़ी कंपनियों के मालिक शामिल हैं। जानते हैं आखिर कौन हैं ये शार्क्‍स और इनके खुद के पास कितना धन है। 
अनुपम मित्तल-
'शादी डॉट कॉम' और 'मकान डॉट कॉम' वाले 'पीपल ग्रुप' के को-फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल की नेट वर्थ करीब 185 करोड़ रुपए है।
 
अमन गुप्‍ता-
अपने ईयरफोन, स्पीकर्स प्रॉडक्ट्स के लिए फेमस 'boAt' कंपनी के CMO और को-फाउंडर अमन गुप्ता की नेट वर्थ करीब 700 करोड़ रुपए है।
नमिता थापर- 
'Emcure Pharmaceutical' की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर की कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपए है।
 
विनीता सिंह-
Sugar Cosmetics की सीईओ और ब्यूटी सब्सक्रिप्शन कंपनी 'Fab Bag' की को-फाउंडर विनीता सिंह की नेट वर्थ करीब 300 करोड़ रुपए बताई जाती है।
पीयूष बंसल-
ऑनलाइन चश्‍मे बेचने वाली कंपनी 'Lenskart' के को-फाउंडर, चीफ एग्ज़ीक्यूटिव और पीपल ऑफिसर पीयूष बंसल की नेट वर्थ करीब 600 करोड़ है।
 
अमित जैन-
'कार देखो डॉट कॉम' और 'इंश्योरेंस देखो डॉट कॉम' के मालिक अमित जैन की नेट वर्थ 2980 करोड़ रुपए बताई जाती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नरगिस फाखरी ने म्यूजिक वी‍डियो 'प्यासे' के साथ की 2023 की शुरुआत