सम्बंधित जानकारी
- केके ने परफॉर्म करते हुए कहा- मैं मर जाऊं यहीं पे, और ऐसा ही हो गया (वीडियो)
- केके की मौत से उठे 7 सवाल, क्या बदइंतजामी से बिगड़ी तबीयत?
- केके के बारे में 11 रोचक जानकारियां: 6 महीने तक की थी मार्केटिंग एक्ज़ीक्यूटिव की नौकरी
- केके परफॉर्मेंस के दौरान गर्मी से थे परेशान, एसी नहीं चलने से बार-बार पोंछ रहे थे पसीना (देखिए वीडियो)
- केके के साथ मौत के चंद घंटे पहले क्या हुआ, क्या अस्पताल ले जाने में देरी हुई?
केके को नहीं पसंद था शादियों में गाना, करोड़ों के ऑफर्स ठुकराए
कई कलाकार ऐसे होते हैं जो शादियों में नाचने या गाने के करोड़ों रुपये लेते हैं, लेकिन दूसरी ओर केके जैसे गायक भी हैं जिन्हें यह कभी नहीं रास आया।
एक इंटरव्यू में केके से पूछा गया था कि वे अन्य गायकों की तरह शादियों में क्यों नहीं गाते। तब केके ने कहा था कि उन्हें कई ऑफर्स आते हैं। करोड़ों रुपये का लालच दिया जाता है, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं है इसलिए वे नहीं गाते।
दरअसल केके प्राइवेट किस्म के इंसान थे। वे कैमरे के सामने भी आना पसंद नहीं करते थे। उनका मानना था कि गायक को दिखने की कोई जरूरत नहीं है। गायक के लिए सुनाई देना जरूरी है। उसका गाना ही अपना काम कर दिखाएगा। यही कारण था कि केके का चेहरा भी लोगों ने ज्यादा नहीं देखा था।
केके ने इसलिए कभी एक्टिंग करना भी पसंद नहीं किया। जहां एक ओर बॉलीवुड के कलाकार या गायक लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते वहीं केके जैसे कलाकार भी हैं जो चुपचाप अपना काम करना पसंद करते थे।
