केके परफॉर्मेंस के दौरान गर्मी से थे परेशान, एसी नहीं चलने से बार-बार पोंछ रहे थे पसीना (देखिए वीडियो)
केके कोलकाता के नज़रूल मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। यहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। हॉल की क्षमता से दोगुना लोग मौजूद थे। यह बंद ऑडोटोरियम है। इतने सारे लोग और तेज लाइट्स के कारण बहुत ज्यादा गर्मी हो रही थी। बताया जा रहा है कि एसी भी काम नहीं कर रहा था। जिससे सभी पसीने से तर-बतर रहो रहे थे।
AC wasn't working at Nazrul Mancha. he performed their and complained abt it bcoz he was sweating so badly..it wasnt an open auditorium. watch it closely u can see the way he was sweating, closed auditorium, over crowded,
— WE जय (@Omnipresent090) May 31, 2022
Legend had to go due to authority's negligence.
Not KK pic.twitter.com/EgwLD7f2hW
एक वीडियो वायरल हो रहा है जो केके के एक फैन ने बनाया है। इसमें केके गर्मी के कारण थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। वे बार-बार पसीना पोंछ रहे हैं। पानी पी रहे हैं। किसी से बात करते समय वे छत की ओर देख कुछ इशारा भी कर रहे हैं। संभवत: वे बता रहे थे कि एसी काम नहीं कर रहा है।
ये भी संभव है कि केके की गर्मी के कारण हालत खराब हो गई हो और इस वजह से तबियत बिगड़ी हो। इस आयोजन और वहां के हालात को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

