1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bollywood Update

Don 3 से बाहर हुईं Kiara Advani, क्या अब Sharvari निभाएंगी रणवीर सिंह की हीरोइन का किरदार

Don 3 हीरोइन
फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म डॉन (Don 3) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नहीं बल्कि उनकी जगह लेने वाली नई एक्ट्रेस शरवरी (Sharvari) हैं। जब यह घोषणा हुई थी कि कियारा फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल निभाएंगी, तब फैंस बेहद उत्साहित थे। लेकिन अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने इस प्रोजेक्ट को प्रभावित कर दिया है।
 
डॉन 3 के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। निर्माता ने कई नामों पर विचार किया है। सूत्रों के अनुसार, शरवरी और एक अन्य एक्ट्रेस इस भूमिका के लिए विचाराधीन थीं, लेकिन अंततः शरवरी को इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बना लिया गया। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। 


 
शरवरी कुछ सफल फिल्मों का हिस्सा जरूर रही हैं, लेकिन उन्हें इतने बड़े सितारे के साथ काम करने का अवसर या इतनी चर्चित फिल्म में काम करने का मौका कभी भी नहीं मिला है। वे फिलहाल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में व्यस्त हैं। यदि 'डॉन 3' का वे हिस्सा बनती हैं तो यह उनके लिए बहुत बड़ी सफलता मानी जाएगी। 
 
वैसे, शरवरी इस समय एक एक्शन मूवी 'अल्फा' कर रही हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। इस मूवी का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। 

Sharvari in Don 3

 
सबसे पहले डॉन अमिताभ बच्चन और जीनत अमान को लेकर बनाई गई थी। इसके बाद फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को लेकर डॉन का रीमेक बनाया। डॉन की सफलता के बाद शाहरुख को लेकर डॉन 2 बनाई गई, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। इसके बाद शाहरुख ने डॉन सीरिज का हिस्सा बनने से मना कर दिया और अब रणवीर सिंह डॉन के रोल में नजर आएंगे। संभवत: इस सीरिज को रीबूट किया जाएगा। विलेन के रूप में विक्रांत मैसी का नाम लिया जा रहा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
खान परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान! मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर पत्नी शूरा संग स्पॉट हुए अरबाज खान