1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kiara Advani and Sidharth Malhotra announce first pregnancy with cutest post

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कियारा आडवाणी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

Kiara Advani
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। 
 
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के 2 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

इस तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ के हाथ में ऊन से बने बच्चे के जूते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट। जल्द ही आ रहा है।' 
 
कियारा की इस पोस्ट पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। शरवरी ने लिखा, 'बधाई हो।' बता दें कि बीते कुछ समय से कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। 
 
कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा संग राजस्थान में शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी शेरशाह की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान और ए.आर. मुरुगदॉस ला रहे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिकंदर, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका