• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara advani and sidharth malhotra to get married on 6 february 2023
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (11:05 IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फाइनल, जैसलमेर पैलेस होटल में लेंगे सात फेरे!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फाइनल, जैसलमेर पैलेस होटल में लेंगे सात फेरे! | kiara advani and sidharth malhotra to get married on 6 february 2023
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ और ‍कियारा की शादी को लेकर हर‍ दिन नई अपडेट सामने आती रहती है। 

 
लेटेस्ट खबरों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की वेडिंग लोकेशन से लेकर शादी की तारीख तक की जानकारी सामने आ रही है।
 
'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले हफ्ते में शादी करेंगे। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। 6 फरवरी 2023 को यह कपल सात फेरे लेगा। दोनों की शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। 
 
हालांकि अभी तक सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है। बीते दिनों दोनों के मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर भी स्पॉट किया गया था। फिलहाल कियारा और सिद्धार्थ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने मुंबई से बाहर गए हुए हैं। 
 
कियारा और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी में हुई थी। दोनों फिल्म 'शेरशाह' में साथ नजर आए थे। फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, बोले- वो फाइटर हैं...