सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kiara Advani always follow this advice of Salman Khan
Written By
Last Updated : बुधवार, 25 मार्च 2020 (16:28 IST)

सलमान की इस सलाह पर हमेशा अमल करती हैं किआरा आडवाणी

किआरा आडवाणी
2019 का साल जिन कलाकारों के लिए ऐतिहासिक सफलता लेकर आया उसमें किआरा आडवाणी का नाम भी शामिल हैं। 
 
किआरा लंबे समय से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। पिछले साल उनकी रिलीज फिल्में कबीर सिंह और गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धमाकेदार सफलता हासिल की कि अब किआरा बड़ा नाम हो गईं। 
 
दोनों ही फिल्मों में किआरा के रोल एक-दूसरे से जुदा थे। कबीर सिंह में वे एक सीधी-सादी लड़की के रोल में थीं जिस पर आवारा किस्म का लड़का कबीर मर मिटता है। 
 

गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे कलाकार थे, जिनके बीच किआरा ने अपनी छाप छोड़ी। वे एक पैसे वाली पंजाबी कुड़ी की भूमिका में थीं जो दिमाग से थोड़ी पैदल रहती हैं। 
 
किआरा की सलमान खान से अच्छी दोस्ती हैं। जब वे नई-नई थीं और पहचान बना रही थीं तब सलमान ने उन्हें एक सलाह दी थी जो उन्होंने अब तक गांठ बांध कर रखी है और उस पर अमल भी करती हैं। 

 
सलमान ने किआरा को कहा था कि केवल कठिन परिश्रम ही काम आता है। वही करना चाहिए। आपका काम ही बोलना चाहिए। 
 
 
वैसे आपको बता दें कि किआरा का वास्तविक नाम आलिया है। सलमान ने ही उन्हें नाम बदलने की सलाह दी क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में पहले ही आलिया (भट्ट) नाम की हीरोइन है। 
 
सलमान ने ही उन्हें किआरा नाम रखने की सलाह दी। फिल्म अंजाना अंजानी में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम किआरा था और उसी से प्रेरित यह नाम था। 
ये भी पढ़ें
जर्सी के बाद करण जौहर की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर!