• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khushi kapoor hot red dress photos viral on social media
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 जून 2021 (15:49 IST)

रेड ड्रेस में खुशी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, हॉट तस्वीरें वायरल

रेड ड्रेस में खुशी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, हॉट तस्वीरें वायरल - khushi kapoor hot red dress photos viral on social media
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भले ही अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
खुशी कपूर की हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा देती है। खुशी ने एक बार फिर अपनी हॉट तस्वीरों से सबका ध्यान खींच लिया है। लेटेस्ट तस्वीरों में वह रेड कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं।
 
इन तस्वीरों में खुशी कपूर हॉल्टर नेक रेड स्विमसूट के साथ मैंचिंग लैदर पैंट पहने हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। खुशी ने अपने इस हॉट रेड लुक को कंप्लीट करने के लिए रेड बूट्स भी पहने हैं।
 
साथ ही उन्होंने नाखूनों को भी रेड पेंट किया है। खुशी का मेकअप भी काफी बोल्ड है। रेड लिपस्टिक ने उनके लुक को और भी ज्यादा हॉट बना ‍दिया है। खुशी कपूरके इस फोटोशूट का बैकग्राउंड भी रेड है।
 
खुशी कपूर की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर सोनम कपूर, अंशुला कपूर, महीप कपूर, आलिया कश्यप, शनाया कपूर समेत कई सारे सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। 
 


बता दें कि खुशी कपूर अपने कई हॉट और बोल्ड फोटोशूट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। खुशी की बिकिनी तस्वीरें में इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती है।
 
ये भी पढ़ें
करण मेहरा की मुश्किलें बढ़ी, निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस