1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khatron ke khiladi 11 anushka sen has tested positive for coronavirus

'खतरों के खिलाड़ी 11' पर मंडराए खतरे के बादल, कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Khatron Ke Khiladi 11
रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' पर खतरे के बादल मंडरा गए है। इस शो की शूटिंग बीते महीने से ही केप टाउन में चल रही है। अब खबर आ रही है कि शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 
बताया जा रहा है कि अनुष्का सेन में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। लेकिन बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। 
 
अनुष्का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने पर शो की टीम की और से अभी तक कोई आधिकारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अनुष्का के पॉजिटिव होने के बाद खतरों के खिलाड़ी 11 की पूरी टीम का कोराना टेस्ट हुआ। हालांकि अनुष्का के अलावा कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला।
 
'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन कई फेमस सेलेब्रिटीज शामिल हुए हैं। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद शामिल हैं।
 
अगला लेख
कियारा आडवाणी एकबार फिर हुईं टॉपलेस, डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए करवाया हॉट फोटोशूट