1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra wished her mother madhu chopra special video

प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आपसे जल्द मिलूंगी

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अमेरिका सेटल हो गई हैं। प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के बेहद करीब है और अक्सर उनसे मिलने भारत आती रहती हैं। अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर ‍प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

 
प्रियंका चोपड़श ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी किताब अनफिनिश्ड की कुछ लाइनें लिखी हुई है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने ये भी कहा कि वो अपनी मां को बेहद मिस कर रही हैं और जल्द ही उनसे मिलेंगी।
 
इस वीडियो में प्रियंका ने लिखा, मेरी मां बुद्धि और आकर्षण का एक कॉम्बिनेशन है। जब भी वो मेहमानो से मिलने के लिए तैयार होती थीं तो मैं उन्हें ध्यान से श्रृंगार, क्रीम, और परफ्यूम लगाते हुए देखती थी। उनकी अलमारी में सभी रंग शामिल थे। फ्लोरल प्रिंट की पिंक शिफॉन साड़ी, चटक ओरंग ,लाल रंग, और गोल्डन येलो। 
 
उनके बाल कमर तक आते थे जिसकी वो या तो चोटी या जुड़ा बनाती थीं। मैं उन्हें सजते हुए देखना बहुत पसंद करती थी। जब वो आंखों में काजल, होंठो पर लिपस्टिक और माथे पर बिंदी लगाया करती थीं। मैं भी एक दिन उनकी तरह कॉंफिडेंट, एकदम सही रूप से तैयार, लगना चाहती थी। उनका आत्म विश्वास उनकी खूबसूरती को एक और तेज देता था। चाहे फिर वो साड़ी पहने या वेकेशन पर मॉडर्न ड्रेस वो मुझे हमेशा ही प्यारी लगती थीं। 
 
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मॉम। अपने जन्मदिन को एक साथ मनाने की हमारी रस्म मुझे याद आ रही है। लव यू। आपसे जल्द मिलूंगी।  
 
प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करके उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। प्रियंका के पोस्ट पर रितिक रोशन, दीया मिर्जा और सोनाली बेन्द्रे ने भी कमेंट किया।
 
अगला लेख
स्वरा भास्कर पर लगा भड़काऊ ट्वीट पोस्ट करने का आरोप, शिकायत दर्ज