सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kerala hc stays criminal proceedings against sunny leone in cheating case
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 16 नवंबर 2022 (13:06 IST)

सनी लियोनी को केरल हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है मामला

सनी लियोनी को केरल हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है मामला | kerala hc stays criminal proceedings against sunny leone in cheating case
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को केरल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस, उनके पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

 
जस्टिस जियाद रहमान एए ने सनी लियोनी की उस याचिका पर आदेश पारित किया जिसमें उनके खिलाफ मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका की अगली सुनवाई की तारीख तक आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई है।
 
सनी लियोनी, डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ केरल की एक इवेंट मैनेजर ने केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सनी लियोनी को इवेंट में शामिल होने और परफॉर्मेंस देने के लिए लाखों रुपए का भुगतान किया गया था, लेकिन वह इवेंट में नहीं आईं।
 
केरल राज्य पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर सनी लियोनी, उनके पति और एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सनी और बाकी दो के खिलाफ धारा 406, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
क्या अंशुला कपूर कर रहीं रोहन ठक्कर को डेट? इस वीडियो से फैंस लगा रहे कयास