1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Katrina Kaifs yellow saree look goes viral

येलो साड़ी में कैटरीना कैफ का सादगी भरा अंदाज, तस्वीरें वायरल

Katrina Kaif Latest Photos
Katrina Kaif : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने दिलकश अंदाज से अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में कैटरीना ने अपने ट्रेडिशनल लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की हैं। 
 
कैटरीना ने येलो कलर की साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने कानों में झूमके, हाथ में कंगन और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को कम्प्लीट किया है। 
 
मिनिमल मेकअप और खुले बालों में कैटरीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में वह कुर्सी पर बैठे पोज देती दिख रही हैं। फैस को कैटरीना का यह ट्रेडिशनल अवतार काफी पसंद आ रहा है।
 
कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सनी देओल और अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' की पहली पसंद