1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani romance with tiger shroff in hero no 1

'हीरों नंबर 1' में टाइगर श्रॉफ संग रोमांस करेंगी दिशा पाटनी, सारा अली खान को किया रिप्लेस!

Tiger Shroff
disha patani romance with tiger : एक समय बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपनी अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते थे। टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था।
 
वहीं अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ दिखने वाले हैं। खबरों के अनुसार यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्म 'हीरो नंबर 1' में धमाल मचाती नजर आएगी। इससे पहले टाइगर और दिशा 'बागी 2' और 'बागी 3' में साथ काम कर चुके हैं। 
 
खबरों के अनुसार निर्देशक जगन शक्ति ने बताया कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी एक बार फिर फैंस को देखने को मिलेगी। पहले सारा अली खान को लीड एक्ट्रेस के लिए साइन किया गया था। लेकिन अब उनकी जगह दिशा पाटनी को साइन किया गया है।
 
उन्होंने बताया दिशा पाटनी एक्शन सीन्स करने के लिए बिलकुल फिट हैं। सारा इस फिल्म का हिस्सा जरूर थीं, लेकिन उनके साथ डेट्स मैच नहीं हुईं।
 
वहीं रितिक रोशन की कजिन पश्मिना रोशन भी फिल्म हीरो नंबर 1 का हिस्सा होंगी। उन्हें पैरलल लीड के तौर पर साइन किया गया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Bigg Boss 17 : शो से बाहर हुईं सोनिया बंसल, घरवालों ने लिया फैसला