1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora shares her video in marathi look

मलाइका अरोरा का मराठी लुक हुआ वायरल, 50 की उम्र में सोशल मीडिया पर ढाया कहर | malaika arora shares her video in marathi look

Malaika Arora Latest Look
Malaika Arora Marathi Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह 50 साल की उम्र में भी अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। मलाइका के कातिलाना अंदाज से लाखों फैंस दीवाने हैं। 
 
हाल ही में मलाइका ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका मराठी लुक से महफिल लूटती नजर आ रही हैं। 
 
इस वीडियो में मलाइका अरोराट्रेडिशनल मराठी लुक में दिख रही हैं। वीडियो में मलाइका अपनी पायल से लेकर बालों में लगे गजरे तक पूरा श्रृंगार दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक बेहद शानदार लग रहा है। 
 
इस वीडियो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'पारंपरिक से अधिक सुंदर।' मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, '50 साल की ये लगती नहीं है यार।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'मलाइका इंडियन लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं।' 
 
बता दें ‍कि मलाइका अरोरा प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लकर सुर्खियों में रहती हैं। वह बीते काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शुभमन गिल भी हुए '12वीं फेल' के फैन, पोस्ट शेयर करके बोले- अपने सपनों को कभी मत छोड़ो