1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फोटो आए सामने

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Photos | कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फोटो आए सामने

Katrina Kaif
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपने फैंस को खुश होने का अवसर दे ही दिया। दोनों ने शादी के दौरान मीडिया और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था और फैन ये सोच कर बैचेन हुए जा रहे थे कि कैटरीना दुल्हन के रूप में कैसी लग रही होंगी? कौन सी साड़ी पहनी होगी? क्या ज्वैलरी पहनी होगी? कैसा मेकअप किया होगा? दूल्हे के रूप में विक्की कैसे लग रहे होंगे?

आखिरकार इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की और कैटरीना ने दूल्हा-दुल्हन के रूप में अपने फोटो पोस्ट कर दिए। दोनों बेहद खूबसूरत और खुश दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते ढेर सारे लाइक्स दोनों को मिल रहे हैं। दोनों को शादी की बधाई और आप उनके फोटो यहां देखिए। 

 
अगला लेख
शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, रात को होगा ग्रैंड रिसेप्शन